बाबू लाभ सिंह नगर और आर्य नगर में पुल बनेंगे

जालंधर | नगर निगम ने बाबू लाभ सिंह नगर और आर्य नगर में छोटी पुलियों को अपग्रेड करके 40-40 फीट चौड़े पुल बनाने की योजना मंजूर कर ली है। बाबू लाभ सिंह नगर में बिस्त दोआब नहर की पुलिस अपग्रेड होगी। जबकि आर्य नगर में काला संघिया ड्रेन पर पुली बननी है। मेयर वनीत धीर ने ये जानकारी दी है। इसी महीने बिस्त दोआब नगर के किनारों पर फैंसिंग लगाने का काम आरंभ होगा ताकि लोग साफ पानी की नहर में गंदगी न फेंक सकें। उक्त दोनों इलाके घनी आबादी वाले हैं। रोजाना नहर-ड्रेन की पुलियां संकरी होने के कारण ट्रैफिक जाम लग जाता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *