निगम हाउस मीटिंग स्टेट बजट के बाद होगी

जालंधर | नगर निगम हाउस की बजट मीटिंग की तैयारियां जारी हैं। निगम हाउस की बैठक की तारीख फिलहाल तय नहीं है। पंजाब के बजट के बाद निगम का बजट आएगा। नगर निगम फिलहाल सभी ब्रांचों में रेवेन्यू जेनरेशन के टारगेट पूरे करने में जुटा है। मेयर वनीत धीर ने बताया कि इसी महीने हाउस की बैठक होगी। जिसमें बजट पर चर्चा होगी। उधर, नगर निगम के जानकार बताते हैं कि 20 मार्च के बाद हाउस की बैठक की तारीख तय हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *