जालंधर | श्री गिरिधर गोपाल मंदिर चरणजीतपुरा में स्त्री सत्संग सभा की ओर से फूलों की होली श्रद्धापूर्वक खेली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अमृत मक्कड़ ने की। मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजनों गाकर होली हर्षोल्लास से मनाई। यहां जनक शर्मा, अर्चना चड्ढा, गौरी महेंद्रू, सुधा रानी, नरेश महाजन, संतोष, प्रवीण कोहली, लक्ष्मी, बाला भल्ला, नम्रता चड्ढा, दर्शना, निर्मला, नीता नैय्यर व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


