जय दुर्गा मंदिर में श्रद्धा से किया होलिका दहन

जालंधर | मकसूदां स्थित ज्वाला नगर के जय दुर्गा मंदिर में सोमवार सायं 7 बजे होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पंडित रमेश शर्मा की देखरेख में भक्तों ने होलिका पूजन किया और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा की तरफ से भव्य सत्संग किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुनीता चौहान, संजना, अनु दत्ता और निशा पराशर आदि ने भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *