सैनेटरी मार्केट की दुकानें कल बंद रहेंगी

जालंधर | शहीद भगत सिंह चौक सैनेटरी मार्केट एसोसिएशन की ओर से होली के उपलक्ष्य में 4 मार्च को छुट्टी की घोषणा की गई है। इस संबंध में की गई मीटिंग की अध्यक्षता मार्केट चेयरमैन अजय चोपड़ा और महासचिव मुकेश वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि छुट्टी का उद्देश्य यह है कि सभी दुकानदार दुकानें-गोदाम बंद रखकर रंगोत्सव का आनंद ले सकें। इस मौके कैशियर जतिंदर मनचंदा, मनमोहन सिंह, सुमित चोपड़ा, मनजीत सिंह, रोहित चोपड़ा, गोल्डी व अन्य उपस्थित थे। मीटिंग के बाद मौजूद सैनेटरी मार्केट एसोसिएशन के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *