जालंधर| लायंस क्लब जालंधर सरताज द्वारा थिंद आई अस्पताल के सहयोग से आंखों का जांच और ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया । गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी रामनगर में आयोजित इस कैंप के स्टार गेस्ट मेयर वनीत धीर, डॉ. सौरभ मित्तल थे। इस कैंप में कुल 207 मरीजों की जांच की गई और 45 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी दी गई। चुने गए मरीजों के ऑपरेशन अगले सप्ताह किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में एचएस गिल, प्रधान भारत गुप्ता, मनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, खजांची गौरव मेहता, सचिव मनकीरत सिंह गिल, दीपक आनंद, अनिरुद्ध धीर, अबिन दीवान, रवि राठौर, संजीव मेहन आदि ने सहयोग दिया। मेयर वनीत धीर और यशपाल सिंह ने क्लब के प्रोजेक्टों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे ही बढ़िया कैंप लगाने की प्रेरणा दी। इस प्रोजेक्ट के चेयरमेन दीपक आनंद और विराज शर्मा रहे।


