महाराजा रणजीत सिंह और जत्थेदार जस्सा सिंह आहलूवालिया टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

भास्कर न्यूज | जालंधर सिख क्रिकेट क्लब की ओर से पावर प्ले क्रिकेट ग्राउंड में दो मैच आयोजित किए गए। संस्था के मनप्रीत सिंह गाबा ने बताया कि पहला रोमांचक मुकाबला क्रमवार साहिब सिडाना और सचबीर सिंह की कप्तानी में महाराजा रणजीत सिंह टीम और सरदार शाम सिंह अटारी टीम के बीच खेला गया। सरदार शाम सिंह अटारी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा रणजीत सिंह टीम ने 5.4 ओवरों में 72 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हरजोत सिंह तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दिवजोत सिंह को घोषित किया गया। दूसरा मैच क्रमवार स्पर्शजोत सिंह और प्रभनूर सिंह की कप्तानी में जत्थेदार हरी सिंह नलवा टीम और जत्थेदार जस्सा सिंह आहलूवालिया टीम के बीच खेला गया। जत्थेदार हरी सिंह नलवा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन (ऑल आउट) बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जत्थेदार जस्सा सिंह आहलूवालिया टीम ने 100 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस मैच में दिवजोत सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और प्रभनूर सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि सिख क्रिकेट क्लब के गठन का उद्देश्य नौजवानों में सिख धर्म और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। इंटरनेशनल सिख काउंसिल के प्रधान मनदीप सिंह मिट्ठू के मार्गदर्शन में खेलों के माध्यम से युवाओं में एकता, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *