पांच अधिकारी करेंगे प्रशासन गांव की ओर अभियान का ऑब्जर्वेशन:पंचायत समिति मुख्यालयों पर कल से लगेंगे शिविर

राज्य में गुरुवार से शुरू होने वाले प्रशासन गांवों की ओर अभियान के ऑब्जर्वेशन के लिए राज्य सरकार ने श्रीगंगानगर जिले में 5 अफसर लगाए हैं।
ये अधिकारी पंचायत समिति मुख्यालयों पर 24 दिसम्बर तक लगने वाले कैंप की ऑब्जर्वेशन करेंगे। ब्लॉक अनुसार लगाए अफसरों में श्रीकरणपुर ब्लॉक के लिए श्रीगंगानगर के एडीएम विजिलेंस को जिम्मेदारी दी गई है। सूरतगढ़ एडीएम को सूरतगढ़, यूआईटी सैक्रेट्री को पदमपुर, समेकित महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक को श्रीगंगानगर और सहायक कलक्टर एसीएम कोर्ट श्रीगंगानगर को सादुलशहर ब्लॉक में होने वाले शिविरों के लिए अधिकारी लगाया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने आदेश दिए हैं। सभी एसडीएम को भी नोडल अधिकारी बनाते हुए प्रभावी रूप से अभियान पर नजर रखने के लिए कहा गया है। राज्य में 19 से 24 दिसम्बर तक प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किये जाएंगे।
इन शिविरों में जन शिकायतों के निस्तारण एवं विभिन्न विभागों कीओर से दी जा रही सेवाएं आमजन तक पहुचाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवधि के दौरान संपर्क पोर्टल पर अधिकतम प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना है। अभियान के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में पानी, बिजलीए, हेल्थ, पीडब्ल्यूडी, एग्रीकच्लर, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित परिवादों का प्राथमिकता के आधार पर यथासंभव मौके पर निस्तारण किया जाएगा। जिन मामलों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सकेगा, उसके लिए समय सीमा तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *