सीए फाइनल: 600 अंकों में 364 अंक प्राप्त कर वृंदा शाह बनीं रांची टॉपर

सिटी रिपोर्टर।रांची दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के द्वारा जनवरी 2026 में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट रविवार देर रात जारी कर िदया गया। घोषित परीक्षाफल के अनुसार रांची के परीक्षार्थियों ने भी शानदार सफलता हासिल की है। कुल 600 अंको में से 364 अंक प्राप्त कर वृंदा शाह ने रांची में प्रथम, 341 अंक प्राप्त कर श्रृष्टि कुमारी ने दूसरा और 323 अंक प्राप्त कर अंकिता कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रांची परीक्षा केंद्र से दोनों ग्रुप में कुल 83 परीक्षार्थियों में से 9 ने दोनों ग्रुपों में और 9 ने ग्रुप-1 और 1 ने ग्रुप-2 में सफलता पाई है। ग्रुप-1 में शामिल कुल 128 परीक्षार्थियों में से 28 परीक्षार्थी और ग्रुप-2 में शामिल कुल 48 परीक्षार्थियों में से 5 परीक्षार्थी ने सफलता पाई है। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन, उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष और सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती, कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक केडिया, सीए निशांत मोदी और सीए भुवनेश कुमार ठाकुर ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी और एक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रोफेशनल्स के रूप में उनके उज्जवल करियर की कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *