लाठी-डंडों से लैस होकर मां-बेटे पर किया हमला:ग्रामीणों ने घेरा दिया तो कार छोड़कर भागे हमलावर, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तीन बदमाशों ने रात लाठी-डंडों से लैस होकर मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। जिसमें मां-बेटा गंभीर घायल हो गए। गांव के लोगों के आने पर हमलावर अपनी कार छोड़कर भाग गए। इस संबंध में गोलूवाला पुलिस थाना में दो नामजद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सतनाम सिंह (24) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी चक 1 एचडीपी ढाणी, रोही हरदयालपुरा ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि 15 दिसम्बर को वह व उसकी माता कर्मजीत कौर (48) खाना खाकर सो गए। रात करीब 10 बजे जितेन्द्र सिंह पुत्र जगजीत सिंह, रघुवीर निवासी भोलेवाला व दो अन्य व्यक्ति उन्हें मारने की नियत से ढाणी में आए। ढाणी में आते ही उससे व उसकी माता के साथ झगड़ा व गाली-गलौज करने लगे। उसकी माता ने विरोध किया तो तीनों ने हमला करते हुए लाठी-डंडों से वार किए। मारपीट के दौरान उसके व उसकी माता के सिर में चोट लगी। शोर मचाया तो हरदीप सिंह वगैरा आ गए। इन्हें देखकर जितेन्द्र वगैरा एचडीपी नहर की तरफ भाग गए। गांव के लोगों ने घेरा देकर उनको रोकना चाहा तो वे एचडीपी नहर के पास अपनी कार नम्बर आरजे 16 सीए 0685 छोडक़र भाग गए। उसने अपनी माता का गोलूवाला के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया। सतनाम सिंह के अनुसार जितेन्द्र सिंह आदि गुंडा प्रवृत्ति के हैं। उन्हें इन लोगों से जानमाल का खतरा बना है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश एएसआई धर्मपाल को सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *