चित्तौड़गढ़ में महिलाओं ने परिवार संग होलिका की परिक्रमा की:मुहूर्त देखकर किया गया दहन; ज्योतिषी बोले- कल सूतक रहेगा, 4 को मनाए धुलंडी

चित्तौड़गढ़ में होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। शाम 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त तय किया गया था। कुछ जगहों पर 7 बजे होलिका जलाई गई तो कुछ जगहों पर 8 बजे होलिका दहन किया गया। शहर के अलग-अलग मोहल्लों और गलियों में लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से होलिका दहन किया। महिलाओं ने पूजा की। परिवार के साथ अग्नि की परिक्रमा की। लोग परिवार के साथ पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और ढोल की धुन पर लोग झूमते नजर आए। हाथी कुंड मंदिर के बाहर एक महीने पहले रोपी गई थी होलिका शहर के मधुबन क्षेत्र स्थित हाथी कुंड मंदिर के बाहर भी होलिका दहन का विशेष आयोजन किया गया। यहां होलिका एक महीने पहले पूर्णिमा के दिन रोपी गई थी। शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां एकत्र हुए और पूरे विधि-विधान से पूजा करने के बाद शाम 7:21 बजे होलिका जलाई गई। चंद्र ग्रहण के कारण धुलंडी 4 मार्च को, 3 मार्च को रहेगा सूतक इस बार होली के अगले दिन यानी 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक काल का प्रभाव रहेगा। इसी कारण रंगों का त्योहार धुलंडी 3 मार्च को नहीं मनाया जाएगा। धुलंडी अब 4 मार्च को मनाई जाएगी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं किए जाते, इसलिए प्रशासन और धर्माचार्यों ने भी लोगों से तय तिथि पर ही रंग खेलने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *