बालोद | भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान द्वारा आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, जिसमें बालोद के प्रतिभाशाली छात्रों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। बालोद के छात्र माधव पटेल ने ऑल इंडिया 49वां रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वहीं प्रियल बाफना, रोशनी साहू और सयल लोढा ने भी सीए फाइनल परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, भाजयुमो के मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला कार्यसमिति सदस्य रजत जैन और शहर अध्यक्ष राहुल सोनी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।


