अलवर में होलिका की सजाई झांकी, मथुरा से मंगवाई मूर्ति:ग्रामीण इलाकों में होली दहन शुरू;शहर में रात 1:26 बजे बाद होगा दहन,

अलवर जिले में होलिका दहन की तैयारी हो गई है। होलिका पर महिलाओं का पूजन सोमवार सुबह से चल रहा है। अलवर शहर के बुध विहार डी ब्लॉक में मंदिर के पास मनाई जाने वाली होली इस बार खास है। यहां होलिका की झांकी सजाई गई है। मूर्ति मथुरा से मंगाई गई है। होलिका की गोद में प्रहलाद हैं। ऐसा नजारा कर्मचारी कॉलोनी के पास बनी होलिका का है। होली दहन के दौरान प्रहलाद को बाहर भी निकाला जाएगा। हालांकि कुछ लोगों में होलिका दहन के समय को लेकर असमंजस भी है। शहर में ज्यादातर इलाकों में होलिका का दहन रात्रि 1:26 बजे से लेकर 2:38 होगा। परंतु कुछ जगह पहले भी हो सकता है।अलवर के ग्रामीण इलाकों में होलिका दहन शुरू हो गया है। होलिका की मूर्ति मथुरा से मंगवाई
बुध विहार के निवासी पंकज शर्मा ने बताया- बुध विहार के डी ब्लॉक में हर साल होली का आयोजन होता है। इस बार होलिका की मूर्ति लगी है, जो मथुरा से मंगाई गई है। इस बार अर्धरात्रि को होलिका दहन होगा। दिन में सुबह से महिलाएं होलिका पूजन करने आने लगी हैं। वहीं कर्मचारी कॉलोनी निवासी पुनित सैनी ने बताया- होली दहन के दौरान प्रहलाद को बाहर भी निकाला जाएगा। यहां भी होगा हाेलिका दहन
अलवर शहर में शिवाजी पार्क, संजय नगर, हसन खां स्कीम दो, स्कीम एक सहित अन्य कॉलोनियों में जगह-जगह होलिका दहन होगा। एक डांडा गाड़ने के बाद आमजन उसमें गोबर के बनाए बड़कुले डाल रहे हैं। कुछ लकड़ियां डालकर रात को होलिका दहन होगा। सब जगहों पर सुबह से भीड़ है। महिलाएं सुबह 8 बजे से होलिका पूजन पर आना शुरू हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *