रांची|होलीके मद्देनजर जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को लालपुर और सदर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बारों में सघन जांच की। एसडीओ कुमार रजत के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में विभिन्न स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई की गई और कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टोबैको कंट्रोल सेल के डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट सुशांत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।


