रांची | नारनौलीय अग्रवाल संघ रांची के सदस्यों ने हरमू शक्ति छठ घाट पर सोमवार को होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। पारंपरिक होली गीत गाए, रंग-गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आपसी स्नेह-मिलन का मनोहारी दृश्य नजर आया। संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


