हुड़दंग और कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

थाना प्रांगण में होली पर्व और पवित्र रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शालीनता से मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नगर के महापौर रामनरेश राय, एसडीएम विजेंद्र सारथी व थाना प्रभारी विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को प्रेम, शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे में न आएं। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि त्योहार खुशियों और मेल-मिलाप का अवसर हैं, न कि कानून तोड़ने या अशांति फैलाने का माध्यम। शांति भंग करने वालों के साथ पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान जबरन रंग लगाने, हुड़दंग मचाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, डीजे की तय समय सीमा का उल्लंघन करने, अश्लील हरकतें करने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। रमजान माह को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। नमाज के समय शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *