सोनहत | महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय सोनहत ने सोमवार को सामुदायिक भवन में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड निशुल्क बनाया। इससे वनांचल ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि उन्हें आधार कार्ड बनवाने में परेशानी उठानी पड़ती थी। महिला बाल विकास परियोजना सोनहत के लिपिक आरएस धुर्वे ने बताया कि सेक्टर वाइज शिविर लगाकर ब्लॉक सोनहत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है।


