एनएच पर घायल हुई गाय, मौके पर आकर डॉक्टर ने किया इलाज

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के एमजी रोड, पंजाब गार्डन के पास दोपहर में एक गाय स्कॉर्पियो से टकरा गई। दुर्घटना के समय गाय का खुर उखड़ गया था और अधिक रक्तस्राव हो रहा था। पास मौजूद शितेन्द्र मिश्रा, आशु अग्रवाल और नीरज ने 1962 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। हालांकि, एंबुलेंस छुट्टी पर होने के कारण तत्काल नहीं पहुंच सकी। राहगीर दीपक सिंह ने नजदीकी पशु चिकित्सक डॉ. बीडी साहू (जिला नोडल अधिकारी, कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अंबिकापुर) को सूचना दी। डॉ. साहू घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और घायल गाय का सफल उपचार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *