फिरोजपुर में 12वीं अंग्रेजी का पेपर रद्द:सामूहिक नकल होने पर PSEB ने लिया फैसला, 28 फरवरी को 115 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड PSEB ने फिरोजपुर जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल तलवंडी भाई-2 में 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर रद्द कर दिया है। यह पेपर 28 फरवरी को हुआ था। सामूहिक नकल और अन्य खामियों की रिपोर्ट मिलने के बाद पीएइर्सबी ने यह फैसला लिया है। इस सेंटर पर 115 स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे थे। किसी अन्य सेंटर नकल का मामला सामने नहीं आया बोर्ड के कंट्रोलर दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के अलावा अब तक हुई सभी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या नकल का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड पूरी कोशिश कर रहा है कि शेष परीक्षाएं भी नकल मुक्त, पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए तनाव रहित वातावरण में करवाई जाएं। 2300 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षाएं PSEB की कक्षा 8वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षांए 19 फरवरी से शुरू हुई थी। इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए पंजाब भर में 2300 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षाओं को नकल रहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से PSEB ने पूरे पंजाब में 278 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें गठित की है। ये टीमें राज्य, जिला और तहसील स्तर पर काम कर रही हैं और अब तक सैकड़ों परीक्षा केंद्रों की जांच कर चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *