राजसमंद में परंपरानुसार राजनगर स्थित कोठार के पास देर शाम होलिका दहन किया गया। दरबार के समय से चली आ रही इस परंपरा को निभाते हुए पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। फिर ‘दरबार की होली’ के तौर पर होलिका दहन की परंपरा निभाई गई। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, पूर्व सभापति अशोक टांक, नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश गुप्ता, हिम्मत मेहता, भगवान सिंह, कमलेश आचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि और शहरवासी उपस्थित रहे। पंडित गोपाल श्रोत्रिय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। विधायक माहेश्वरी ने उतारी आरती पूजन के बाद विधायक माहेश्वरी ने होली की आरती उतारी और परिक्रमा कर होलिका दहन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की गई। होली दहन की सभी व्यवस्थाएं नगर परिषद द्वारा की गईं। इस बार भी बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।


