धुलंडी पर टोंक में बदला पेयजल सप्लाई का समय:कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी, शिकायत पर होगा समाधान

धुलंडी के अवसर पर टोंक शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर जलदाय विभाग ने मोहल्ला, कॉलोनी और वार्डवार समय निर्धारित किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जलापूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी उपभोक्ता को जलापूर्ति से संबंधित कोई परेशानी हो तो वह तुरंत शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए जलदाय विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता कॉल कर पेयजल सप्लाई से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नियंत्रण कक्ष के नंबर धुलंडी के दिन पेयजल सप्लाई का समय सुबह 4 से 6 बजे:
गोल चबूतरा, जवाहर पहलवान (4–5), सईदाबाद (4–6), फिरदौस मस्जिद क्षेत्र (5–6), कोलियों की गली, काली पलटन, वाल्मीकि बस्ती (5–6), खादी भंडार, छुट्टन चौराहा, दीवान जी का कुआं (5:30), हाउसिंग बोर्ड (5:30–6:30), अंबेडकर कॉलोनी सुभाष नगर (5:30–7), दौलत गेस्ट हाउस, इमैनुअल स्कूल (6–7), लिसोड़ों की चौकी, राजबन, खारी कुआं (6–7:30), मोलाईपुरा, चिड़ी की बाड़ी (6–7:30), उस्मान नगर, मंगलम विहार (6–7:30)। सुबह 7 से 10 बजे:
सिविल लाइन हाई लेवल, हाथी भाटा (7–8), बिलाल कॉलोनी, सादिया मस्जिद, फिरदौस नगर, बैरवाओं का पुल (7–9), सुभाष बाजार क्षेत्र (7–8:30), अंबिका कॉलोनी (7–8), नगर परिषद कॉलोनी, बस स्टैंड के पीछे (6–7:30), सरपंच कॉलोनी (7–8:30), जैन नसियां (7–9), सूर्य नगर, शक्ति नगर, हनुमान नगर, दीप नगर (7:30–8:30), छोटा तख्त, नोशे मियां का पुल, कुम्हारों की चौकी (7:30–9), मालवीय नगर, राजनगर, पार्क प्लाजा, खारवाल बस्ती (7:45–8:30), गांधी नगर (7–8 व 8–9), बीसलपुर कॉलोनी, पीली तलाई (9–10)। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे:
काफला गेट (10–11), सोनियों का दरवाजा, पुरानी टोंक थाना (10–11), गणेश नगर, धोला खेड़ा, सोरन रोड (10–11), कचौलिया, बड़ा गांव (10–11), मालियों का मंदिर, गोरे बाबा (10–11), गड्डा पहाड़िया, नल वाली गली (11–12:30), बड़ा कस्बा, कोतवाली (11–12), गांधी पार्क (11–12), नीलकंठ, नैन सुख की बगिया (11–12), जेल रोड, जेल, वैशाली नगर (11–12), आदर्श नगर (11–12), छोटा बाजार, मियां का चौक (11–12), बड़ा तख्ता (11:30–12:30), मोती बाग पायेगा, खादी भंडार (11:30–12:30)। दोपहर 12 से 3 बजे:
तेलियों की गली, सुभाष बाजार (12–1), हाउसिंग बोर्ड (12–1), सोलंगपुरा, बीचारस (12–1:30), मेहता जी गली, निवाई दरवाजा (12–1:30), कैप्टन कॉलोनी, मराठा कॉलोनी (12–2), विकास विहार क्षेत्र (12–1:30), जेके नगर, कच्ची बस्ती (1–2:30), मेहंदी बाग क्षेत्र (1–2), छोटा कम्पू, यशवर्धन स्कूल (1–2:30), शंकरपुरा चौराहा (1:30–3), पुलिस लाइन, सिंधी कॉलोनी, अस्थल रोड (1:30–4:30)। शाम 3 से 8 बजे:
बिखापुरा, पार्वती नगर, महादेववाली (3–4:30), रूपाली का बेड़ा (3–4), नायकों का मोहल्ला, जिंसी (3–4), बटवालों का मोहल्ला (3–4:30), महादेवली, मोदी की चौकी, गणेश विहार (4–5), हाथी भाटा, शोरगरों का मोहल्ला (5–6), काला बाबा, महावीर चौक (5–6), महावीर नगर, सरदार नगर (5–6:15), ब्रजविहार, द्वारिका नगर (5–6:15), पांच कुआं दरवाजा (6–7), अंबिका कॉलोनी, नूरानी मस्जिद वाली गली (7–8), सरस्वती विहार, संतोष नगर (6–8), रिलायंस पंप, लकड़ी की ताल (6–8), टीचर्स कॉलोनी, देवली रोड (6–7:30)। शहर के अन्य सभी मोहल्लों में भी पूर्व निर्धारित समयानुसार पेयजल सप्लाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *