मनकामेश्वर मंदिर में फागोत्सव का आयोजन:भजन-कीर्तन और फूलों की होली के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया रंगारंग कार्यक्रम

झालावाड़ के हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल समिति ने फागोत्सव-2025 का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा मनकामेश्वर महादेव के विशेष श्रृंगार से हुई। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। भोलेनाथ का दिव्य अलंकरण किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। भजन मंडली ने होली खेले रघुवीरा अवध में और कान्हा बरसे रंग जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने भजनों की धुन पर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के साथ फूलों की होली खेली। गुलाब, गेंदे और अन्य सुगंधित फूलों से मंदिर परिसर सज गया। भक्तों ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन बाबा भोलेनाथ की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *