अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी:क्रेटा कार से 288 पव्वे देसी शराब और 96 बीयर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

धौलपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रीको एरिया ओडेला रोड पर एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में थाना निहालगंज पुलिस और डीएसटी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्रेटा कार (RJ11CB9900) में अवैध शराब की खेप जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गौरव (30) निवासी रहसैना, शिवकुमार (40) निवासी जिरौली का पुरा और नारायण सिंह (34) निवासी गडरपुरा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 6 कार्टून में 288 पव्वे देसी शराब और 4 कार्टून में 96 बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *