किसानों को मिला उड़द बीज

भास्कर न्यूज | धमतरी भटगांव में किसानों को उड़द बीज का निशुल्क वितरण किया गया। करीब 25 किसानों को एक-एक पैकेट बीज दिया गया। कृषि विभाग की ओर से उड़द की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत भटगांव में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उड़द बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य जयंत्री ध्रुव, अनिता यादव, सरपंच फागुराम साहू ने फसल चक्र परिवर्तन के महत्व को समझाकर किसानों से उन्नत कृषि की ओर आगे बढ़ने प्रेरित किया। कार्यक्रम में किसान शिवलाल साहू, गजाधर प्रसाद सिन्हा, खूबाराम साहू, त्रिलोचन प्रसाद साहू, दूजराम साहू, कोमल साहू, बलराम साहू, रामाधार साहू, भागीराम साहू, हेमराम ध्रुव, जोगीराम साहू, विकास साहू, रूपसिंह ध्रुव व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *