जयपुर में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन की कॉपी लेना हुआ महंगा:अब 50 रुपए देने होंगे, रिकॉर्ड जांच की फीस भी 10 गुना तक बढ़ाई

जयपुर नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना महंगा हो गया है। नगर निगम आयुक्त ने एक आदेश जारी करके जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की रजिस्ट्रेशन की अतिरिक्त कॉपी का शुल्क बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड की जांच अगर कोई करवाता है तो उसे 20 रुपए देने होंगे। नगर निगम से जारी आदेश के मुताबिक अब अगर कोई व्यक्ति जन्म या मृत्यु रजिस्ट्रेशन के प्रमाण पत्र की अतिरिक्त कॉपी नगर निगम से लेता है तो उसे प्रति कॉपी 50 रुपए का शुल्क देना होगा। अभी तक ये शुल्क नगर निगम में 10 रुपए प्रति कॉपी लिया जाता है। इसके अलावा कोई आवेदन अपने रिकॉर्ड की जांच करवाता है तो उसे 2 रुपए के बजाए 20 रुपए जांच शुल्क देना होगा। देरी से सूचना देने पर 100 रुपए तक शुल्क इसी तरह किसी व्यक्ति की घर पर डेथ होती है या किसी बच्चे के जन्म घर पर होता है। उसकी सूचना देरी से नगर निगम में दी जाती है। उस पर भी देरी शुल्क को बढ़ाकर 100 रुपए तक कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक जन्म-मृत्यु पंजीयन में 21 दिन से ज्यादा और 30 दिन तक की देरी होती है तो उस पर 20 रुपए, जबकि 30 दिन से ज्यादा और एक साल के अंदर रजिस्ट्रेशन करवाते है तो 50 रुपए, जबकि 1 साल से ज्यादा की देरी पर 100 रुपए शुल्क देना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *