दैनिक भास्कर एप के ‘सरपंच रेटिंग सर्वे’ के माध्यम से राजस्थान के लोग अपने सरपंच के काम-काज का आंकलन कर रहे हैं। इस सर्वे में कामकाज के आधार पर सरपंच को 1 से 5 तक नंबर दे सकते हैं। दैनिक भास्कर ऐप पर चल रहा सरपंच रेटिंग सर्वे अब 8 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इस सर्वे में निवाई उपखंड की 41 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को जनता सीधे 1 से 5 अंक तक रेटिंग दे रही है। ग्रामीण पानी, सड़क, रोड लाइट, नाली और शौचालय जैसे बुनियादी मुद्दों पर अपनी राय दर्ज कर रहे हैं। निवाई क्षेत्र के जगसरा गांव के धक्का मुक्की हास्य ग्रुप के कलाकारों ने भी स्थानीय भाषा में एक वीडियो बनाकर लोगों को सर्वे में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। कलाकार राहुल मीणा और जयसिंह अवाना ने बताया कि छोटे गांवों के मुद्दों को अक्सर बड़ा मंच नहीं मिलता। इस सर्वे के माध्यम से ग्रामीण खुद से जुड़े सवालों पर खुलकर राय दे पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने कॉमेडी के माध्यम से जागरूकता का प्रयास किया है। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। एक से पांच नंबर दे सकेंगे सरपंच को यह एक ऐसा सर्वे होगा जिसमें राजस्थान के हर गांव के लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, नाली, रोड लाइट और शौचालय निर्माण जैसे पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकेंगे। लोग ये भी देख सकेंगे कि गांव की जनता ने उन्हें कितने नंबर दिए हैं। यह नंबर देना बहुत आसान है। इस तरह शामिल हो सकते हैं सरपंच रेटिंग सर्वे में- पंचायत चुनाव परिणाम भी एक क्लिक पर मिलेंगे दैनिक भास्कर एप में पंचायत सर्वे में शामिल हो चुके पाठक एक क्लिक पर पंचायत चुनाव के परिणाम भी देख सकेंगे। यानी जब भी चुनाव होगा और रिजल्ट आएगा पाठकों को अपनी पंचायत नहीं चुननी होगी, सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी। दूसरे गांव के सरपंचों की रेटिंग भी देखें अपने गांव के सरपंच को रेटिंग देने के बाद आप राज्य के किसी भी गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों और गांवों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा। आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं।


