अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते आज यानी एशियाई शेयर बाजारों में मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1,329 अंक (2.29%) नीचे 56,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 250 अंक (4.03%) गिरकर 6000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4,180 और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 26,070 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। होली पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। अमेरिकी बाजार में 2 मार्च को रही गिरावट कल सेंसेक्स 1048 अंक गिरकर बंद हुआ
इससे पहले अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 2 मार्च को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर आ गया। विदेशी निवेशकों ने 2 मार्च को 3,295 करोड़ रुपए के शेयर बेचे पाकिस्तान शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, KSE-30 इंडेक्स 9.8% टूटा
पाकिस्तान के शेयर बाजार में 2 मार्च को बड़ी गिरावट रही। KSE-30 इंडेक्स 4,996 अंक (9.73%) गिरकर 46,326 पर बंद हुआ। इससे पहले भारी बिकवाली के चलते मार्केट में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी यानी लोअर सर्किट लग गया था। कच्चा तेल 10% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा
कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। ———————————————————————- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें भारत फिर बढ़ाएगा रूस से कच्चे तेल की खरीद, 95 लाख बैरल तेल पर नजर मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल के बीच जंग और तेल की सप्लाई चैन प्रभावित होने के बाद भारत ने एक बार फिर रूस की ओर रुख किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाने का प्लान बना रहा है। पूरी खबर पढ़ें


