‘कांग्रेस राज में समर्थक विधायकों के लिए लूटो-खाओ योजना चलाई’:गृह राज्य मंत्री बोले- दिलावर के खिलाफ खड़गे की हत्या का मुकदमा करवाया

विधानसभा में गृह और जेल की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेस के एक एक आरोप पर पलटवार करते हुए जवाब दिए। बेढ़म ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कोटाा में उन पर मुकदमा करने का जिक्र कर रहे थे। हमारे मंत्री संजय शर्मा की रीढ़ की हड्डी अब तक ठीक नहीं हुई है, कांग्रेस राज में इनसे कैसा बर्ताव हुआ यह समझने को पर्याप्त है। मदन दिलावर के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। जो आदमी जिंदा है उसकी हत्या का मुकदमा कांग्रसे राज में करवा दिया। बेढ़म ने कहा- आप लोग ऐसी चिंता करते और पिछले राज में होटलों में महीनों आराम नहीं करते, अभी कई विधायक सलाह दे रहे थे। इनके राज में तो इनकी चली नहीं, या उस समय इन्हें याद नहीं आया। उस समय तो ये कुर्सी कुर्सी का खेल खेल रहे थे। कुर्सी की एक टांग किसी के हाथ थी। कुर्सी कुर्सी का खेल खेलते रहे, जनता त्राहिमाम करती रही,अपने नेताओं के बारे में क्या क्या नहीं कहा,मैं अपनी जुबान गंदी नहीं करना चाहता। इन्होंने जनता के हित में कोई निर्णय नहीं किया। जो विधायक इन्हें समर्थन दे रहे थे उनके लिए लूटो खाओ योजना चला दी। 6 ट्रैनी एसआई ने तो जॉइन ही नहीं किया, क्योंकि उन्हें पता था सरकार छोड़ेगी नहीं गृह राज्य जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा- कांग्रेस राज में 19 में से 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, दोबारा परीक्षा कराई उसका भी पेपर लीक हो गया। हमारी सरकार पेपरलीक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
SI भर्ती में 36 ट्रैनी एसआई को बर्खास्त कर दिया। हम कार्रवाई में विश्वास करते हैं, आप लोग तो खींचकर ले जाते, हमने तो पुख्ता इंतजाम किया है। 51 ट्रैनी एसआई को गिरफ्तार किया है जिनमें से 6 एसआई ऐसे हैं जिन्होंने इस डर की वजह से जॉइदन ही नहीं किया, क्योंकि उन्हें पता था कि यह भजन लाल की सरकार है, छोड़ेगी नहीं। कांग्रेस नेता अपराधियों के साथ खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाते थे बेढ़म ने कहा- कांग्रेस राज में पुलिस अपराधियों से पिटती थी, और कांग्रेस नेता उनको बचाते थे। यह अपराधियों के साथ खड़ा होकर पुलिस का मनोबल कमजोर करते थे और आज तुरंत उन्हें जेल के सलाखों में डालते हैं यह हमारे पुलिस के मनोबल को ऊंचा करने का काम है। भगौड़ों की लोकेशन ट्रेस करके उन्हें वाट्सएप से समन भेज रहे बेढ़म ने कहा- जो कोई भगोड़ा होगा उसकी लोकेशन ट्रेस की जाती है और लोकेशन ट्रेस करके उसके नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए ई-समन भेजा जाता है। मैसेज देखते ही समन तामील माना जाएगा। अब तक 4600 से ज्यादा ई-समन तामील कराए जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *