सवाई माधोपुर में श्याम भजन संध्या और फागोत्सव मनाया:51 किलो फूलों से खेली होली, भजनों पर झूमते दिखे श्याम भक्त

सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित राजबाग चौराहे पर सोमवार देर शाम को श्याम भजन संध्या और फागोत्सव आयोजित किया गया। होली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 51 किलो फूलों से होली खेली गई। इसी के साथ पुष्प वर्षा भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर रहे। जबकी कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र मोहन चौधरी खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पार्षद बिना गौतम एवं और सोनू मंगल रहे। जिनका मोहल्ले वासियों ने स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम की शुरुआत की बाबा श्याम की विधि-विधान से पूजा के बाद हुई। इस दौरान यहां श्याम बाबा के भजनों पर फागोत्सव मनाया गया। श्याम भजनों पर जमकर झूमे भक्त शाम 8.00 बजे शुरू हुआ फागोत्सव का कार्यक्रम देर रात तक चला। जिसमें सभी महिला पुरुष नाचते गाते झूमते दिखाई दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार और सुप्रसिद्ध भजन गायक गिरिराज शर्मा ने बतौर मुख्य गायक प्रस्तुति दी। इस दौरान गिरिराज शर्मा ने आज बृज में होली रे रसिया, जुल्म कर डारो सितम कर डारो, मिली श्याम की जो सेवा तेरा शुक्रिया है जैसे भजनों पर अपनी मन मोहक प्रस्तुतियों पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं अशोक टीवी वाले, अंशुल शर्मा, रोहित शर्मा, अनिल श्रीमाल ने भी अपनी प्रस्तुतियों पर लोगों खूब नचाया। इस दौरान यहां पुष्प और इत्र से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *