कोटपूतली में मध्य रात्रि में होलिका दहन:क्षेत्र में धूमधाम से मनी होली, बुधवार को खेली जाएगी धुलंडी

कोटपूतली और आसपास के क्षेत्रों में दो दिवसीय होली महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच मध्य रात्रि को होलिका दहन किया गया। कस्बे के दिल्ली दरवाजा स्थित पावर हाउस के पास मस्जिद के सामने लगभग 150 वर्ष पुरानी परम्परागत मुख्य होलिका का दहन किया गया। यह दहन मुख्य यजमान पटेल परिवार की ओर से मध्य रात्रि में संपन्न हुआ। विधि-विधान के साथ वेदमंत्रोच्चार कर पूजन-अर्चन किया गया और शास्त्रीय आज्ञा के अनुरूप होलिका का दहन हुआ। इसके बाद परम्परा के अनुसार प्रहलाद का विसर्जन पास स्थित मस्जिद परिसर के प्राचीन कुएं में किया गया। कस्बे के आजाद चौक, मोहल्ला बड़ाबास, कृष्णा टॉकीज के पास मोहल्ला बाछड़ी सहित पावटा, मान्यवाली, नारेड़ा, पनियाला और अन्य विभिन्न स्थानों पर भी होलिका दहन किया गया। वहीं, मंगलवार 3 मार्च को प्रातः 06:55 बजे से चंद्रग्रहण सूतक काल प्रारंभ होने के कारण रंगों का पर्व धुलंडी 4 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *