अजमेर जिले के नसीराबाद के पास बेवंजा गांव में देर रात गांव के तालाब की पाल पर स्थित मंदिर की प्रतिमाएं खंडित कर दी। मंगलवार सुबह ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वारदात का पता चला। ग्रामीणों में रोष हो गया और मंदिर पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच में जुटी है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि घीसालाल गुर्जर, लक्ष्मण, रामलाल गुर्जर, संपत सिंह राठौड़, मंगल गुर्जर सहित ग्रामीणों ने बताया- रात को मंदिर की मूर्ति खंडित की गई। सुबह इसका पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने कहा- मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों का शीघ्र पता लगाया जाए और खंडित मूर्तियों को विधिविधान पूर्वक पुनः स्थापना कर सभी खर्चा आरोपी से लिया जाए। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) ………….. पढें ये खबर भी… दैनिक भास्कर के सरपंच रेटिंग सर्वे को लेकर उत्साह:ग्रामीण एक दूसरे को दिखा रहे डेटा, कहा-पहली बार ऐसा मौका मिला दैनिक भास्कर एप पर शुरू किए गए सरपंच रेटिंग सर्वे को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। गांव के लोग इस सर्वे में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। ग्रामीण चौपालों पर सर्वे को लेकर चर्चा कर रहे हैं और मोबाइल पर एक-दूसरे को सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं। पूरी खबर पढें


