उदयपुर में पुराने टायर के गोदाम में लगी आग:आस-पास खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों का हटवाया; दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार, सामान जला

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक पुराने टायर के गोदाम में आज सुबह आग लग गई। आग की तेज लपटें और दूर तक धुएं का गुबार उठने लगा। आग में ट्रकों के पुराने टायर, पंक्चर का केबिन, कम्प्रेसर सहित अन्य सामान जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की कुल पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और सभी ने पानी लाने के लिए 4 राउंड किए। तेज धुआं देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त गोदाम में कोई नहीं था। आग लगने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। आस-पास खड़े ट्रकों को हटाया, लोहे की बाउंड्री तोड़कर आग बुझाई घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रेम प्रसाद सिंधी के दीपक टायर वर्क नाम के गोदाम की है। धीरे-धीरे धुआं उठता देख आस-पास के लोग एकत्रित हुए। आनन-फानन में आस-पास खड़े ट्रकों सहित अन्य वाहनों को हटाकर दूर किया गया। प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने गोदाम के मेन गेट के अलावा चारों तरफ लगी लोहे की बाउंड्री को जेसीबी की मदद तोड़ा और पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के समय पर आने से गोदाम का आधा हिस्सा आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। इनपुट: गोपाल मेनारिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *