अजमेर जिले में 14 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता को दो महिला बीसी खुलने पर पेमेंट लाने का बोलकर अपने साथ ले गई। बीच सड़क पर कार में आए दो बदमाश अपने साथ ले गए। उसके बाद एक होटल में ले जाकर एक ने उसके साथ रेप किया। बाद में नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर उसे वापस गांव छोड़ दिया। मामले में पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो महिला साथ ले गई थी पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी को गांव की दो महिला बीसी खुलने पर पेमेंट लाने की बोलकर अपने साथ ले गई थी। गांव से निकलते ही कार में दो लड़के आए और उसकी पुत्री को बैठाकर एक होटल में ले गए। जान से मारने की धमकी पिता ने बताया कि बाद में उसकी पुत्री को एक कमरे में ले गए जहां एक व्यक्ति के द्वारा उसके साथ रेप किया गया और मारपीट की गई। बेटी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पिता ने बताया कि कुछ घंटे बाद दोनों महिलाओं और आरोपी युवकों ने उसे वापस गांव छोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


