अजमेर में 50 हजार रुपए के विवाद में परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। मामला घूघरा घाटी स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास का है। झगड़ा करते लोगों ने जाम लगाने की भी कोशिश की। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों के बीच समझाइश कर मामले को शांत करवाया। हालांकि थाने में दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। सबसे पहले देखें घटना की कुछ PHOTO’S….. सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि सोमवार रात पैसों को लेकर एक ही परिवार के लोगों में झगड़ा हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को 1 लाख रुपए उधार दिए थे। जिसमें से 50, 000 चुका दिए थे, बाकी के पैसे नहीं दिए थे। वह पक्ष अपने पैसे लेने के लिए दूसरे पक्ष की दुकान पर पहुंचा तो बहस हो गई। दोनों परिवारों के लोग इकट्ठा हो गए। आपस में मारपीट हुई थी। एक व्यक्ति के मामूली चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। दोनों पक्षों से कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला शांत करवा दिया गया है।


