कोटा के उद्योग नगर में भाजपा नेता का हाई वोल्टेज-ड्रामा:घर में घुसकर फायरिंग, धारदार हथियारों से हमला, पिता-पुत्री घायल

कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के शिवसागर इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब भाजपा नेता प्रभात कश्यप अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ एक घर में घुस गया। आरोप है कि धारदार हथियारों, सरियों और लाठियों से लैस आरोपियों ने जमकर तोड़फोड़ की, फायरिंग की और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस हमले में हरिप्रसाद गोचर और उनकी पुत्री अंजली गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित मनोज गोचर ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि उनकी बहन अंजली को पहले रवि कश्यप ने रास्ते में रोककर हाथ पकड़ लिया और अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और धमकी दी। देर रात करीब 11:30 बजे रवि कश्यप, उसका भाई, जीजा प्रभात कश्यप और चार-पांच अन्य लोग हथियारों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने गेट तोड़कर घर में घुसते ही कार और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। छत पर खड़े मनोज के ऊपर दो से तीन फायर किए गए, जिनमें से एक गोली छत की रेलिंग में लगी। घर में घुसने के बाद रवि ने सरिये से अंजली के सिर पर वार किया, जबकि प्रभात कश्यप ने धारदार परसे से पिता हरिप्रसाद पर हमला किया, जिससे दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। परिवार के अन्य सदस्य बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी जान से मारने की कोशिश की और मारपीट कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उद्योग नगर थाने में प्रभात कश्यप रिपोर्ट लिखने पहुंचा नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की और हाई वोल्टेज ड्रामा किया। काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया और भाजपा नेता प्रभात कश्यप को हिरासत में ले लिया। उद्योग नगर के एएसआई गिर्राज मीणा ने बताया कि प्रभात कश्यप मारपीट कर पहले फरियादी बनकर थाने पर आ पहुंचा। हमने उससे जानकारी ली की क्या घटना हुई तो प्रभात ने बताया कि मुझे जान से मारने की कोशिश की मेरे ऊपर फायरिंग की है और कपड़े खोलकर थाने में खड़ा हो गया मैंने उससे पूछा कि कहां लगी तो कहने लगा मुझे नहीं देनी रिपोर्ट। प्रभात के साले ने एक लड़की के साथ बद्री की और उसके पिता और उसके साथ जमकर मारपीट की। मैंने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत ले ली गई है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *