पंडरिया में महिला मोर्चा का होली मिलन समारोह:उत्साह और उल्लास के साथ उड़ाए रंग गुलाल; MLA भावना बोहरा हुई शामिल

रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को सामुदायिक भवन पंडरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं संग विधायक भावना बोहरा ने होली का उत्सव मनाया और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। भावना बोहरा ने आगे कहा कि होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है। ‘भक्त प्रहलाद की भक्ति और आस्था का उत्सव’ उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन पूरे विधि विधान के साथ भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें यह भी सिखलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है। इसलिए हमें भी होलिका दहन के साथ अपने नकारात्मक विचारों, बुराइयों को उसकी अग्नि में दहन कर अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए। MLA भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए हार्दिक अभिनंदन है। यह आयोजन सामूहिक एकता का प्रतीक है। आज महिलाएं अपने हुनर व कौशल से हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। पंडरिया विधानसभा में भी महिला नेतृत्व क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रहीं हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है। ड्रोन दीदी योजना हो या महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के लिए योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य से भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति एवं वर्ग के विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आमजनों के उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है। बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस और लक्ष्य कोचिंग के माध्यम से उन्हें बेहतर शिक्षा देने का हम प्रयास कर रहें हैं ताकि बेटियां भी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। ये सभी रहे उपस्थित होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी, जिला महामंत्री नीतू शर्मा, गौरी देवी साहू, नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी साहू, जनपद अध्यक्ष लोहारा दुर्गा सिंह, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, नगर पंचायत इंदौरी अध्यक्ष मित्रीन बाई मांडले, जिला पंचायत सदस्य दीपा धुर्वे, राजकुमारी साहू, राजेश्वरी धृतलहरे, मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, रेखा पनगर, मोंगरा साहू, पार्वती सुनहले, बबली साहू, मीना पटेल, पुष्पा साहू, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *