राजस्थान में आज (मंगलवार) होली (धुलंडी) मनाई जा रही है। सड़कों पर टोलियां निकल गई हैं। जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ है। श्रद्धालु लोक गीतों की धुन पर थिरक रहे हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दे रहे हैं। जयपुर का खासा कोठी होटल परिसर भी आज रंगोत्सव में सरोबार हो रहा है। यहां चल रहे होली उत्सव में दुनिया के कोने-कोने से मेहमान आए हैं। DJ की धुन पर विदेशी मेहमान खूब डांस कर रहे हैं। कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आम लोगों के साथ होली खेली। अलवर के कंपनी बाग में हुए होली उत्सव में वन मंत्री संजय शर्मा जमकर नाचे। कोटा के स्वामी विवेकानंद नगर स्कूल स्थित छात्रावास में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बच्चों के साथ होली मनाई। PHOTOS में देखिए राजस्थान में होली के रंग… 300 किलो प्राकृतिक गुलाल का इंतजाम
जयपुर के खासा कोठी होटल परिसर में 300 किलो से अधिक प्राकृतिक गुलाल का इंतजाम किया गया है। सुबह करीब 10 से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में देशी-विदेशी मिलाकर 3000 से अधिक पर्यटक शामिल हो रहे हैं। राजस्थान के एक गांव में राधा-कृष्ण ने खेली थी होली:सालभर गुलाल लाते हैं श्रद्धालु; दावा- यहां के कुंड की आकृति भगवान के चेहरे जैसी पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…


