वार्ड 6 व 11 में बनेगा नया आंगनबाड़ी केन्द्र भवन

नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 कान्हे नगर व वार्ड क्रमांक 11 पटेल पारा में 25 लाख की लागत से दो आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निर्माण होगा। इन दोनों स्थानों में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन बन जाने से यहां के बच्चों को लाभ प्राप्त होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की उपस्थिति में इन वार्डों के पार्षद, वार्डवासियों ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। पिछले दिनों राज्य शासन ने दोनों स्थान में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण के लिए 12-12 लाख की मंजूरी दी थी। शासन से स्वीकृति मिलते ही समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद नपं अध्यक्ष ने कान्हे भवन निर्माण के लिए आधार शिला रखी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण के लिए पार्षद विनोद डेहरिया, कविता यादव ने भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक महेश यादव, प्रशांत शर्मा, बंटी यादव, उपयंत्री योगेश्वर सिंह ठाकुर, रतन देवांगन, शिक्षक केतु चंदेल, केजू लहुरिया, मनोज चंदेल, उमाशंकर देवांगन, डोमन पटेल, दीपक मंडावी, सुलोचना तितराम, रामेश्वरी मंडावी, अंजली श्रीवास्तव, रामहीन मंडावी, दुलेश्वरी मंडावी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। किराए के मकान में आंगनबाड़ी संचालित वार्डवासियों के द्वारा वर्षों से नए आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की मांग की जा रही थी। वर्तमान में दोनों स्थानों में आंगनबाड़ी केन्द्र किराए के मकान में संचालित हो रही थी। आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता व सहायिका के अलावा इस केन्द्र में पढ़ने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किराए का मकान छोटा होने से आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई परिषद ने नगर में कामकाज संभालते ही इन दोनों स्थान पर आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए शासकीय भवन निर्माण के लिए कार्य कर रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *