नवाचार से बच्चों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने पर फोकस

भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य चंद्रमणि वासनिक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और विज्ञान के क्षेत्र में प्रथम नोबेल विजेता भारतीय तथा भारतरत्न डॉ सी.वी. रमन के पूजन से हुआ। भौतिक शास्त्र के व्याख्याता पवन सिन्हा ने कई प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोमांचित किया और उन प्रयोगों के सिद्धांत बताते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया। वाणिज्य के व्याख्याता हेपशीबा एंथोनी ने कहा कि विकसित राष्ट्र और वैश्विक हित के लिए आज विज्ञान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का निर्माण किया जा सकता है और देश के भविष्य को संवारने में योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य चंद्रमणि वासनिक ने सभी वैज्ञानिकों को नमन किया और कहा कि स्वास्थ्य, स्थिरता और विकास के लिए विज्ञान अनिवार्य है। विज्ञान के माध्यम से ही हमारा जीवन संचालित होता है। सहायक शिक्षक वेद प्रकाश साहू व अतिथि व्याख्याता बिंदु पटेल ने कविता के माध्यम से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। औषधीय युक्त बीज के नाम चार्ट में प्रदर्शित किए कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद यूथ एंड इको क्लब के प्रभारी व्याख्याता अजय पाठक ने किया। उन्होंने बताया कि महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ सी.वी. रमन पहले भारतीय और एशियाई व्यक्ति थे जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रकाश के प्रकीर्णन की खोज की, जिसे रमन प्रभाव कहा जाता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच विकसित की। भावना बघेल ने प्रयोग प्रस्तुत किया, जबकि मुस्कान, भावना, दामिनी साहू और सुषमा सुधाकर ने औषधीय युक्त बीज एवं पत्तियों के नाम, उनके वैज्ञानिक नाम और गुण समझाने वाले चार्ट प्रदर्शित किए। इस अवसर पर महेश रावटे, रवि देवांगन, बिंदु साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *