होली से पहले पुलिस अलर्ट…30 से अधिक बदमाश गिरफ्तार:बिलासपुर में रंगोत्सव पर पुलिस का सख्त पहरा, 4 एएसपी,9 डीएसपी समेत 800 जवान रहेंगे तैनात

बिलासपुर में होली से पहले पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए सोमवार को अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों और चाकूबाजों की धरपकड़ की गई। इस दौरान जिले भर में 30 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक और आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई। दूसरी तरफ पर्व के दौरान शहर के साथ ही जिले में 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी टीआई और एसआई सहित 800 जवान तैनात रहेंगे। 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। होली पर हुड़दंग और अपराध रोकने पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सोमवार की शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर अपराधियों को अलर्ट किया। खुद एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस अफसरों के साथ थानेदार और पेट्रोलिंग टीम गश्त पर निकले। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ अफसर शहर के अलग-अलग इलाकों में गए। इस दौरान अपराधियों और असामाजिक तत्व के लोगों को होली पर खलल नहीं डालने की चेतावनी दी गई। देखिए तस्वीरें… चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान, 81 पेट्रोलिंग टीम भी अलर्ट एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि, शहर और ग्रामीण इलाकों में 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी टीआई और एसआई सहित 800 जवान तैनात रहेंगे। 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। किसी भी हुड़दंग या अपराध की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के राजपत्रित अधिकारी से लेकर टीआई तक मौके पर पहुंचकर संज्ञान लेंगे। पकड़े गए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने नागरिकों से सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की है। कहीं भी हुड़दंग होने पर तत्काल पुलिस को दें जानकारी होली के दौरान आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 9479193099 पर दी जा सकती है। इसके अलावा सिविल लाइन 9479193019, कोतवाली 9479193018, सरकंडा 9479193022, सिरगिट्टी 9479190151, सकरी 9479191721, कोनी 9479193023, तारबाहर 9479193020 और तोरवा 9479193021 से संपर्क किया जा सकता है। संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की नजर 6 जोन के संवेदनशील इलाकों को विशेष निगरानी में रखा गया है। इनमें जोन क्रमांक दो तिफरा में मन्नाडोल, सिरगिट्टी बन्नाक चौक, जोन क्रमांक तीन का ठेठाडबरी, मिट्टीटीला, कुदुदंड सूर्यवंशी मोहल्ला और गुरु घासीदास नगर जरहाभाठा मिनीबस्ती शामिल है। इनके अलावा जोन चार अंतर्गत मिनीमाता नगर, तारबाहर, डिपूपारा, मंझवापारा, मरीमाई मंदिर, तालापारा, मगरपारा और जोन पांच के अंतर्गत करबला तालाब, कतियापारा नदी किनारे क्षेत्र, डबरीपारा, फिश मार्केट शनिचरी सहित जोन छह का मांडवा बस्ती, पटेल पारा, चुचुहियापारा, हेमूनगर पानी टंकी के पीछे, देवरीखुर्द, कंसा चौक टिकरापारा, खटीक मोहल्ला, मामा भांचा तालाब क्षेत्र, पुराना हाई कोर्ट के पीछे और मधुबन और जोन 7 में चिंगराजपारा, डबरीपारा, अशोक नगर मुरुम खदान, बंधवापारा इंमलीभाठा, चिल्हाटी, मोपका शामिल है। इधर, होली से पहले 30 से अधिक गिरफ्तार होली त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस ने जिले भर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। पुलिस अफसरों के निर्देश पर सिविल लाइन, कोनी, सिरगिट्टी और सरकंडा थाना क्षेत्रों में बदमाशों, वारंटियों और संभावित उपद्रवियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की गई। 30 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व डीआईजी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाया गया। सिविल लाइन थाना-आर्म्स एक्ट और 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई थाना सिविल लाइन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 2 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिनमें मृत्युंजय सिंह और अभिषेक सिंह शामिल हैं। वहीं 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। इनमें राजा ओझा, धर्मेंद्र खांडे, रवि सिंगरौल, रितिक ध्रुव, आदित्य सिंगरौल, साबिद खान, सोनू भोरे, हनी जायसवाल, प्रशांत राठौर, बब्लू उर्फ रोहित सांडे और चंद्र प्रकाश बंजारे शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कोर्ट में पेश किया गया। कोनी थाना- 2 गुंडा बदमाश गिरफ्तार कोनी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 गुंडा बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में सागर साहू (20) और आकाश उड़िया (22), दोनों निवासी छोटी कोनी शामिल हैं। सिरगिट्टी थाना-8 वारंटी, 3 आर्म्स एक्ट, 2 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सिरगिट्टी पुलिस ने होली से पहले कार्रवाई करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कई वर्षों से फरार 8 वारंटियों राजेश ध्रुव, लोकेन्द्र तिवारी, प्रमोद कुर्मी, राकेश ध्रुव, पवन साहू, चंदन गोस्वामी, सुभाष साहू और दीप रोशन को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा तारन निर्मलकर, सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा और अमन श्रीवास के कब्जे से 3 नग धारदार चाकू जब्त किए गए। वहीं, सरेश यादव और मुखी वर्मा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल दाखिल किया गया। सरकंडा थाना- 4 आरोपियों पर कार्रवाई सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में अशांति की आशंका को देखते हुए 4 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा दर्ज किया। कार्रवाई की जद में आए आरोपियों में अंकित तिवारी उर्फ विक्की, दीपक सूर्यवंशी उर्फ भगवान दास, मनोज धीवर उर्फ दद्दू उर्फ माचो और दिनेश विश्वकर्मा उर्फ जुगनू शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *