ASI-होमगार्ड मर्डर, आरोपी रणजीत का पोस्टमार्टम आज:कोर्ट के आदेश पर परिजन अस्पताल पहुंचे; गुरदासपुर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था

गुरदासपुर में ASI-होमगार्ड मर्डर केस में पुलिस एनकाउंटर के दौरान मारे गए आरोपी रणजीत सिंह का आज पोस्टमार्टम होगा। सीजीएम कोर्ट ने रणजीत सिंह की मां द्वारा दायर याचिका का निपटारा करते हुए इसके आदए दिए हैं। यह मामला अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक एक पुलिस चौकी पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या से जुड़ा है, जिसमें रणजीत सिंह आरोपी था और बाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अदालत ने रणजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई या एम्स से करवाने की मांग को ठुकरा दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मांग उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और यह केवल माननीय हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र का विषय है। अदालत ने यह भी कहा कि मृतक का शव कई दिनों से सिविल अस्पताल में पड़ा हुआ है, इसलिए तुरंत पोस्टमार्टम करवाना आवश्यक है। सीजीएम ने सिविल अस्पताल के एसएमओ को तत्काल आदेश देते हुए पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित करने के निर्देश जारी किए थे। मृतक युवक के चाचा हरविंदर सिंह मल्ली का कहना है कि वे कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं। डॉक्टरों और वकीलों की टीम भी अस्पताल में मौजूद है। हालांकि, पारिवारिक सदस्यों की मांग है कि पोस्टमार्टम से पहले उन्हें रणजीत सिंह का शव देखने दिया जाए। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *