सरगुजा में एक ही रात दो दुकानों में चोरी, VIDEO:एक लाख नगदी, नए कपड़े ले गया चोर, CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

सरगुजा जिले के बतौली में नेशनल हाईवे 43 के किनारे संचालित दो दुकानों में बीती रात शटर तोड़कर एक लाख रुपये नगदी एवं नए कपड़ों की चोरी हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में एक आरोपी चोरी करते हुए दिखा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात बतौली में नेशनल हाईवे के किनारे दो दुकानों को चोर ने निशाना बनाया। मंगलवार की सुबह कृषि बीज दुकान जय माता दी के संचालक संतोष कुमार गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ मिला। वे शटर उठाकर अंदर आये तब देखा कि दराज का लॉक टूटा हुआ है। दुकान के दराज से करीब 70 हजार रुपये गायब मिले। दराज में रखे कागजात भी फेंक हुए मिले। भाजपा नेता के क्लाथ स्टोर्स में भी चोरी
संतोष गुप्ता ने मामले की सूचना बतौली पुलिस को दी। दुकान के आसपास किसी सुराग की तलाश में खोजबीन की गई तो करीब 50 मीटर की दूरी पर कुएं के पास दो बैग फेंके हुए मिले। बैग को खोलने पर कुछ दस्तावेज और चेक बुक मिले। चेकबुक में विनय कुमार गुप्ता का नाम दर्ज था। विनय कुमार गुप्ता भाजपा नेता हरि गुप्ता के पुत्र हैं। चेक बुक देखकर यह पता चला कि योगेश क्लॉथ स्टोर्स में भी चोरी हुई है। इसकी जानकारी संतोष कुमार गुप्ता ने हरी गुप्ता को दी। सूचना पर हरि गुप्ता मौके पर पहुंचे तो उनके दुकान का भी ताला टूटा हुआ मिला। चोर ने योगेश क्लॉथ में भी दराज तोड़कर लगभग तीस हजार रुपये नगदी सहित पकड़ों की चोरी कर ली है। दराज में रखे दस्तावेज फेंके हुए मिले। CCTV में कैद हुआ आरोपी
पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच की तो एक चोर दुकानों में चोरी करते हुए कैद हुआ है। रात करीब 2 बजे के बाद एक युवक बाहर से आता हुआ दिखा। दुकान के अंदर भी एक ही आरोपी नजर आया। युवक आराम से दुकान के दराज को तोड़कर नगदी एवं दस्तावेजों की जांच करते दिखा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के शिनाख्त की कोशिश कर रही है। एक ही रात दो दुकानों में चोरी की घटना से व्यवसायी सहमे हुए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *