दिन में पुलिस का फ्लैग मार्च, रात में हुई हत्या:दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, ड्यूटी से लौटने के बाद घर से बुलाकर ले गया था, शॉकब से सिर पर मारा

होलिका दहन की रात दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। दिन में जहां पुलिस ने होली को लेकर पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकाला और सख्ती दिखाई, वहीं रात में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की लोहे की रॉड (शॉकब) से मारकर हत्या कर दी। घटना रावणभाठा संगम चौक की है। मृतक की पहचान हेमंत साहू उर्फ भूरु (19) के रूप में हुई है। आरोपी उसका ही दोस्त आशीष साहू (25) है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर से बुलाकर ले गया था आरोपी दोस्त
हेमंत एक निजी कंपनी में काम करता था। वह सोमवार रात ड्यूटी से घर लौटा था। इसी दौरान आरोपी उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि दोनों पहले भी साथ बैठकर शराब पीते थे। 1 मार्च को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि उस दिन अन्य दोस्तों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश पाल कर रखा हुआ था। पार्टी करने के लौटते वक्त पीछे से किया वार
रात में करीब 11 बजे दोनों पार्टी कर लौट रहे थे। जब वे अपने मोहल्ले में वापस पहुंच गए इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही आरोपी ने पीछे से हेमंत साहू के सिर पर जोरदार वार कर दिया। बाइक के शॉकब से उसके सिर पर कई वार किए। इससे वो बेसूध होकर जमीन पर गिर गया। सिर से काफी खून बहने लगा। जिससे उसकी मौत हो गई।

पास में ही होलिका दहन की हो रही थी तैयारी
जहां पर यह वारदात हुआ वहां पास में ही होलिका दहन की तैयारी हो रही थी। लेकिन यह वारदात इतना अचानक से हो गया कि किसी को भी कुछ समझ में नहीं आया। हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी जल्द ही मौके पर पहुंच गई। हेमंत को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को सुपेला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सुबह होते ही आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रात में करीब 11 बजे हत्या की यह वारदात हुई। होली के चलते पुलिस गश्त पर थी। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब पीने के दौरान हुए विवाद की बात सामने आई है। मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को 10 घंटे से कम समय में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लोहे के रॉड को भी जब्त कर लिया है। दिन में पुलिस ने निकाला था फ्लैग मार्च
होली को देखते हुए पूरे जिले में करीब 900 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 73 पेट्रोलिंग पार्टियां और 25 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। दिन में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला था। इसके बावजूद जामुल थाना क्षेत्र में रात में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में हत्या की वारदात हो गई। पुलिस की सख्ती का भी असर नहीं
बता दें कि होली से पहले पुलिस लगातार हथियार रखने वाले, अवैध शराब बिक्री, हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश, वारंटी, अड्डेबाजी व निगरानीशुदा बदमाशों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस का खौफ अपराधियों को नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *