चूरू में होली की बिंदोरी निकली:कार्यकर्ताओं सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण थिरके

चूरू में होली का उत्साह छाया रहा। शहर के सुभाष चौक से मुख्य बाजार होते हुए होली की बिंदोरी निकाली गई, जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह बिंदोरी सुभाष चौक से शुरू होकर सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा और रामगढ़िया दरवाजा होते हुए रामगढ़िया दरवाजे तक पहुंची। बिंदोरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे पर होली के गीतों पर जमकर डांस किया।
इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को घोड़ी पर बिठाया गया, जबकि चूरू विधायक हरलाल सहारण अपने समर्थकों के साथ धमाल पर थिरकते नजर आए। बिंदोरी में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई गईं। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा रोचक स्वांग के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य बाजार में इस बिंदोरी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख बाजारों से निकलने वाली इस बिंदोरी का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और होली की खुशियां मनाईं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने फागोत्सव में गाया गीत चूरू के अग्रसेन नगर में अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति की ओर से सोमवार को अग्रसेन नगर में होली फागोत्सव का आयोजन किया गया। फाग उत्सव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सौ साल पहले हमें तुमसे प्यार था आज भी है और कल भी रहेगा गीत गया। जिस पर मौजूद भीड़ झूम उठी। लोगों ने राठौड़ के साथ ताल से ताल मिलाकर गाने को पूरा किया। फागोत्सव कार्यक्रम में समिति की ओर से राठौड़ को सफा पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने भी राठौड़ के साथ गीत में पूरी सहयोगी भूमिका निभाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा नेता डॉ वासुदेव चावला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान, रजत शर्मा, विकाश सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *