पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में चंदभान ड्रेन से मछली चोरी करने का मामला सामने आया है। इसके आरोप में थाना वैरोका पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले कई महीनो से ट्रेन से कुछ लोग मछली चोरी कर रहे हैं। लाखों रुपए की मछली चोरी की जा चुकी है। ठेकदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास ड्रेन विभाग से ड्रेन में से मछली पकड़ने का ठेका है। इसके पैसे वह सरकार के खाते में जमा करवा चुका है। लेकिन पिछले 6 महीनों से लगातार चंदभान ड्रेन से कुछ लोगों द्वारा मछली चोरी की जा रही है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार संबंधित विभाग ने जब मछली चोरी करने के लिए ड्रेन की बुर्जी से छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई तो अब पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है । नरेन्द्र कुमार का आरोप है इस समय के दौरान करीब 6 से 7 लाख की मछली चोरी की जा चुकी है। इसके इंसाफ की मांग की जा रही है । थाना वैरोका के एसएचओ परमजीत सिंह दरोगा ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, जतिंदर कुमार, संजीव हलदर, समीर सरकार, देवस सरकार, राम प्रसाद, रत्न हलदर, दलीप हलदर और शंकर हलदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है । जिनमें से 7 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है । बल्कि बाकियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।


