अमृतसर में नियम सिखाने वाली पुलिस खुद तोड़ती दिखी कानून:खराब-वाहन बीच-सड़क छोड़ आरोपियों को ई-रिक्शा से कोर्ट-पहुंचाया गया, नंबर प्लेट भी मिली-गायब

अमृतसर में जहां एक ओर अमृतसर पुलिस रोजाना सैकड़ों चालान काटकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सीख देती है, वहीं दूसरी ओर कानून की पालना को लेकर खुद सवालों के घेरे में आ गई है। ताजा मामला रणजीत एवेन्यू थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, रणजीत एवेन्यू थाने की पुलिस दो आरोपियों को पेशी के लिए अमृतसर अदालत लेकर जा रही थी। हैरानी की बात यह रही कि जिस पुलिस वाहन में आरोपियों को ले जाया जा रहा था, वह रास्ते में कई जगह खराब होता रहा। इतना ही नहीं, वाहन पर न तो स्पष्ट नंबर प्लेट दिखाई दे रही थी और न ही पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नजर आ रहे थे। ई-रिक्शा में अदालत पहुंचाए गए आरोपी जब मीडिया कर्मियों ने इस बारे में सवाल उठाए तो स्थिति और भी चौंकाने वाली बन गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को ई-रिक्शा में बैठाकर अदालत पहुंचाने का फैसला किया। एक ओर जहां आरोपी ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस का आधिकारिक वाहन सड़क पर लावारिस हालत में खड़ा छोड़ दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न
यह घटना कई सवाल खड़े करती है। क्या जिन पर कानून लागू करवाने की जिम्मेदारी है, वे खुद नियमों की अनदेखी कर सकते हैं? यदि वाहन की स्थिति खराब थी तो पहले से उसकी जांच क्यों नहीं की गई? और सबसे बड़ा सवाल—क्या आरोपियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता किया गया? फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और आम जनता पुलिस की जवाबदेही को लेकर जवाब चाहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *