पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:पोसाना टोल के पास हुआ सड़क हादसा, धोलाखेड़ा निवासी व्यक्ति की मौत

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में पोसाना टोल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धोलाखेड़ा निवासी सुरेंद्र स्वामी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर उस समय हुआ जब सुरेंद्र स्वामी अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पोसाना टोल के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुरेंद्र सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी घातक थीं कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुरेंद्र स्वामी के निधन की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव धोलाखेड़ा पहुंची, वहां मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सुरेंद्र स्वामी के बारे में बताया जा रहा है कि वे बस ड्राइवर था। गुढ़ागौड़जी बस यूनियन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *