जलालाबाद में पंजाब की पहली जामुन मंडी:9.85 करोड़ मिले, सब्जी-अनाज मंडी व मार्केट कमेटी ऑफिस भी होगी, 4 माह में होगी तैयार

पंजाब सरकार ने जलालाबाद इलाके को बड़ा तोहफा दिया है। जलालाबाद से हलका विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि अरनीवाला में पंजाब की पहली जामुन मंडी बनने जा रही है। इसके लिए करीब 9 करोड़ 85 लाख रुपए जारी किए गए हैं। आने वाले तीन चार महीनों में ये मंडी बनकर तैयार होगी। जहां जामुन के साथ साथ सब्जी मंडी और अनाज मंडी सहित मार्केट कमेटी का दफ्तर भी मौजूद होगा । विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी कंबोज ने बताया कि 9 करोड़ 84 लाख 58 हजार रुपए से बनने वाली यह पंजाब की पहली जामुन मंडी होगी, जिसके साथ-साथ सब्जी और अन्य फसलों की मंडी होगी। इसमें मार्केट कमेटी दफ्तर, सब्जी मंडी और अनाज मंडी अलग अलग बनेंगे। इसका टेंडर लगा दिया गया है। तीन चार महीनों के भीतर ये बनकर तैयार हो जाएगी। इसमें शेड, पंखे और एलईडी जैसी सुविधा दी जाएगी। विधायक ने कहा कि इस मंडी का नाम संत बाबा तारा सिंह जी ख़ुश्दिल ग्रेन, वेजिटेबल एंड जामुन मंडी होगा। विधायक ने कहा कि ये पंजाब की पहली जामुन मंडी होगी । जो पंजाब भर में कही भी नहीं है। विधायक ने कहा कि इसके इलावा इस मंडी में कार्टन, अनाज, धान सहित सब्जी मंडी में पहुंच इलाके के किसान बाहर जाने की बजाय यही अपनी फसल बेच सकेंगे। विधायक कंबोज ने दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ जो अब आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान सभी सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *