फाजिल्का में डिवाइडर से टकराई कार:क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, ड्राइवर की आंखों में लगी लाइट; शादी में जा रहा था परिवार

फाजिल्का में सोमवार देर रात अनाज मंडी गेट के फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा हो गया है। फ्लाईओवर से उतर रहे ड्राइवर की आंखों में लाइट लगने की वजह से उसे डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवारों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि गाड़ी में काफी नुकसान हो गया है। जानकारी देते हुए कार ड्राइवर सौरव कुमार ने बताया कि वह जलालाबाद के रहने वाले हैं। सोमवार देर रात सभी लोग कार में सवार होकर फाजिल्का के गांव बेगांवाली शादी समारोह पर जा रहे थे। आंखों में लाइट लगने से हुआ हादसा उन्होनें बताया कि जब वह फाजिल्का फ्लाईओवर से उतर रहे थे तो, आगे से आ रहे वाहनों की लाइट आंखों में लगने की वजह से डिवाइडर नहीं दिखा। जिस वजह से गाड़ी सीधी डिवाइडर पर चढ़ गई और कार का टायर फट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार सभी लोगों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि उनकी गाड़ी का काफी नुकसान हो गया है। बीते कुछ महीनों से हो रहे ज्यादा हादसे मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदार परमिंदर सिंह सग्गू ने बताया कि बीते कुछ महीनों से यहां ज्यादा हादसे होने लगे हैं। रात के समय फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहन ड्राइवरों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता, जिस वजह से हादसे से हो रहे हैं। दुकानदारों ने पैसे खर्च कर लगवाया बोर्ड उन्होनें कहा कि बताया कि स्थानीय दुकानदारों ने पैसा खर्च कर 25 से 30 किलो का भारी भरकम रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगवाया था। इसके लगने से हादसों में गिरावट आई थी लेकिन अब डिवाइडर पर लगा रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड चोरी हो गया है। इस वजह से हादसे ज्यादा होने लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *