जोधपुर में 8 मार्च को को पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें जोधपुर जिला न्यायिक क्षेत्र के अधीनस्थ आने वाले फलोदी, बिलाड़ा, बालेसर, ओसियां, पीपाड़, भोपालगढ़, बाप लोहावट और जोधपुर जिला मुख्यालय पर स्थित सभी न्यायालयों में दीवानी और फौजदारी प्रकरण, प्री लिटिगेशन प्रकरणों के साथ-साथ राजस्व प्रकरणों का निस्तारण भी किया जाएगा। जिसमें सेवारत पीठासीन न्यायिक अधिकारी बेंच में न्यायिक अधिकारी के रूप में और सदस्य के रूप में संबंधित राजस्व अधिकारी करण तथा बेंच के दूसरे सदस्य के रूप में एक स्थानीय अधिवक्ता उपस्थित रहेंगे। 8 मार्च को होगी लोक अदालत जोधपुर जिला मुख्यालयों पर तीन बेंच लगेगी। जिसमें अध्यक्ष के रूप में बेंच संख्या एक में विक्रांत गुप्ता जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर बैंच संख्या 2 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉक्टर मनीष चौधरी और बैंच संख्या 3 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर करुणा शर्मा और पैनल अधिवक्ता बैंच सदस्य के रूप में राम प्रकाश प्रजापत, भानु प्रकाश दाधीच और जुगल किशोर सेवग जोधपुर जिला मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में लोक अदालत में आपसी समझाइश और राजीनामा से समझौता करवाने के लिए अधिक अधिक प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। लोक अदालत 8 मार्च की सुबह 10 बजे से शुरू होगी।


